मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव देवरी खवासा में 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुई नवरात्रि के पावन पर्व पर हर साल की तरह इस साल भी देवनारायण चौक पर विधिवत रूप से मां जगदंबे की मूर्ति और घट स्थापना कर पूजन अर्चन किया। नवरात्रि के प्रथम दिवस पर डांडिया खेला गया।
गांव के देवनारायण चौक पर पिछले 8 साल से सुचारू रूप से शांतिपूर्वक महिलाओं, बालकों और नवयुवक मित्र मंडल के द्वारा गरबा खेला जाता है। मनासा थाना के द्वारा परमिशन के अधीन यह कार्यक्रम किया जाता है। वहीं चारभुजा मंदिर परिसर पर अंबे माता मंदिर पर घट स्थापना कर डांडिया खेला जाता है। माँ अंबे के दरबार में पिछले 25 साल से लगातार सुचारू रूप से डांडिया रास का आयोजन हो रहा हैं। नवरात्रि के 9 दिन तक अलग-अलग वेश भूषा में बालक बालिकाओं द्वारा आकर्षक गरबा खेला जाता हैं।