मन्दसौर। जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत गांव सूर्या खेड़ा में 4 से 5 बच्चे अपने खेत के पास बने पोखर में नहाने गए थे, जिनमे से 2 बच्चो के पानी में डूबने से मौत हो चुकी हैं। जब परिवार वालों को खबर मिली तो सभी तालाब की तरफ दौड़ पड़े। पोखर से बच्चों को बाहर निकाला और सीतामऊ स्वाथ्य केंद्र पर लाया गया। जहां डॉक्टर ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष बताई जा रही हैं। जिनके नाम जीवन पिता प्रकाश बंजारा और कमल पिता मुकेश बंजारा हैं।
सीतामऊ थाना प्रभारी ने बताया कि सूर्य खेड़ा गांव सूर्या खेड़ा में चार-पांच बच्चें अपने खेत के पास बने तालाब में नहाने के लिए गए थे। बच्चों के कपड़े बाहर पड़े थे कपड़ों के आधार पर बच्चों के परिजनों ने गड्ढे से बच्चो को बाहर निकाला तो बच्चे अचेत अवस्था में थे दोनों बच्चों को सीतामऊ हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने के बाद बॉडी बच्चों के परिजनों को सौंप दी जाएगी।
सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंग घटना को लेकर कहा है कि सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के गांव सूर्या खेड़ा के बच्चे नहाने गए थे दो बच्चों के नहाने के दौरान पानी में डूबने से मृत्यु हो चुकी है। बहुत ही दुखद घटना हुई है। मैं अभी मेरे सारे दौरे रद्द करके गांव सूर्या खेड़ा जा रहा हूँ। परिवार को जो भी मदद होगी वो दिलाई जाएगी।