नीमच। शहर के उप नगर ग्वालटोली स्थित एक गोदाम में सोमवार दोपहर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के उप नगर ग्वालटोली में एक टेंट का गोदाम है जहां आज दोपहर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल व पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। तब तक टेंट गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था। यह टेंट का गोदाम परसराम दीवान का बताया जा रहा है। आग लगने का कारण गोदाम के पीछे से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।