मंदसौर। कहते हैं कि इंसान जब मन में मजबूत इरादे बनाकर कुछ करने की ठान लें तो उसे कोई नहीं रोक सकता। वहीं सारी कायनात उसे सफल होने में मदद करती है, ऐसा ही कुछ मंदसौर जिले के नाहरगढ़ के एक युवा ने करके दिखाया है। दरअसल नाहरगढ निवासी युवक मोहन धनगर ने 58 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा दौड़ लगाकर महज़ 3 घंटे 20 मिनट में पूरी कर ली, जिसके बाद मोहन की इलाके में जमकर तारीफ हो रही है।
बता दें कि नेशनल गेम का लक्ष्य लेकर नाहरगढ होटल व्यवसायी किशन धनगर का 20 वर्षीय पुत्र मोहन धनगर कई सालों से दौड़ लगाकर अपना भाग्य आजमा रहा हैं। मोहन प्रदेश तथा जिला स्तर अपनी कड़ी मेहनत से कई पुरस्कार के साथ सम्मान प्राप्त किया है। इसी जुनून के साथ एक बार फिर मोहन ने एक नया कारनामा किया है। दरअसल नाहरगढ के प्रतिभाशाली इस युवा मोहन धनगर ने सुबह 4.30 बजे अपनी धार्मिक यात्रा नाहरगढ के खजूरी हनुमान फंटे से प्रारंभ की जो नीमच जिले के प्रसिद्ध भादवामाता मंदिर तक महज तीन घंटे 20 मिनट में 7 बजकर 50 मिनट पर पहुंच कर पुरी की। दौड़कर धार्मिक यात्रा पूरी करने पर नाहरगढ की इस उभरती प्रतिभा को सेकड़ो लोगो ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य शुभकामनाएं दी। साथी इस प्रतिभाशाली युवा की क्षेत्र में जमकर सराहना भी की जा रही है।