BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2023, 4:49 pm
NEWS : "कुमकुम पगलिये पधारो म्हारी मां..." पर थिरके कदम, नृत्य पंडाल का राजगुरु महंत ने किया शुभारंभ, रामझरोखा मैदान में आर्केस्ट्रा के गुजराती गरबा गायकी पर माता की आराधना में युवक-युवतियों ने किया गरबा नृत्य, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। शहर के हृदय स्थल रामझरोखा मैदान में जगदम्बे नवयुवक मंडल सिरोही के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर युवक-युवतियों ने गुजराती गरबा गीतों पर आस्था व भक्ति से नृत्य करते हुए कुमकुम पगलिये पधारो म्हारी मां... और गणपति आयो पप्पा... आदि भक्ति गीतों पर कदम से कदम बढ़ा गरबा नृत्य करते हुए माता का आवाहन किया।
रविवार रात्रि को देवनगरी के हृदय स्थल रामझरोखा मैदान सिरोही में गरबा रास शुरूआत के साथ युवक युवतियों ने गरबा गीतों पर थिरकते हुए गुजरात के कुमकुम बिट्स आर्केस्ट्रा पार्टी के गायक कलाकार रविसिंह राजपूत और गायिका जूली पटेल की सुरसंध्या में गोते लगाकर कदम से कदम मिलाए। प्रथम दिवस शाम को राजगुरु महंत सीतारामदास महाराज के कर कमलो से आरती के साथ नृत्य पंडाल में दीप प्रज्वलन व श्रीफल फोड़कर आयोजन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर महंत व मंडल के सलाहकार भूपत भाई देसाई का मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी, संरक्षक गिरीश सगरवंशी, अध्यक्ष प्रकाश खारवाल, लोकेश खंडेलवाल, रणछोड़ पुरोहित आदि ने स्वागत किया। डिजिटल साउंड सिस्टम और एलईडी डिस्प्ले चलचित्रों पर गरबा गीतों की स्वर लहरियां बजने के साथ युवक-युवतियों ने अपने कदमों को नृत्य पंडाल की ओर बढ़ाया। इस मौके पर पारंपरिक गरबा गीतों में खेल खेल रे भवानी मां जय जय अंबे मां... व गणपति आयो बप्पा आदि गरबा गीतों के साथ आधशक्ति की आरती में भक्तो ने उत्साह से भाग लिया। इस मौके पर मंडल के गांधीभाई पटेल, विजय पटेल, प्रकाश प्रजापति, दिनेश प्रजापत, रूपेंद्र शर्मा, तगसिंह राजपुरोहित, सज्जनसिंह राजपुरोहित, परबतसिंह, हरीश खत्री, महेंद्र सूर्यवंशी आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

मां की प्रतिमा ने मनमोहा-
पंडाल में नो दिनों तक चलने वाले दुर्गा सप्तशती पाठ व जाप की पंडितो द्वारा शुरुआत की गई, पंडाल मे विराजमान प्रतिमा जो अष्ट भुजाधारी माता ने अस्त्र शस्त्र धारण कर रखे हैं तथा शेर पर सवार होकर राक्षस महिषासुर का वध करते दिखाया गया है। यह मूर्ति बंगाल के कुशल मूर्तिकार ने तालाब की पवित्र माटी से निर्माण की है जिसमें किसी भी प्रकार के केमिकल कलर या पीओपी का प्रयोग नहीं हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE