नीमच। शहर की गांधी वाटिका में नवरात्रि के पावन अवसर पर रोटरी डायमंड क्लब द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशाल गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।बताते चलें कि नीमच जिले में यहां गरबे का सबसे बड़ा आयोजन होता है। इस निशुल्क आयोजन में सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। गरबा उत्सव में लगभग प्रतिदिन 30 से अधिक ग्रुप शामिल होकर गरबा खेल कर माता की आराधना करते हैं।आयोजकों द्वारा पंडाल को भव्य ढंग से सजाया गया है।आकर्षक रोशनी की गई है।बेहतरीन डीजे साउंड की व्यवस्था की गई है। मां दुर्गा की विशाल इको फ्रेंडली मूर्ति स्थापित की गई है। भव्य दरबार सजाया गया है। रोटरी डायमंड क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को पूरी तरह पारिवारिक वातावरण में संपन्न कराया जा रहा है। गरबा खेलने के लिए श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में हिस्सा ले रहे है। बेस्ट मेल फीमेल डांडिया, बेस्ट ड्रेस अप मेल फीमेल, बच्चों में बेस्ट ड्रेस अप बेस्ट डांडिया और तीन ग्रुपों को प्रतिदिन श्रेष्ठ के आधार पर पुरस्कार प्रदान किये जा रहे है। आयोजकों ने बताया कि प्रतिदिन 11 विशेष पुरस्कार सहित कुल 36 पुरस्कार दिए जा रहे हैं।नगद पुरस्कार और ट्रॉफियां भी पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। यह आयोजन 15 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है,जो 23 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा,पार्किंग और तमाम आवश्यक इंतजाम किए हैं। रोटरी डायमंड द्वारा पिछले 9 वर्षों से गरबा उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के प्रायोजक अविनाश ग्रुप है।