नीमच। शहर की आंबेडकर कॉलोनी के रहवासी आज सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी के नाम एडिशन एसपी नवल सिंह सिसौदिया को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए नीमच केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खारी कुआं क्षेत्र में बीती रात्रि में घट स्थापना के पहले निकाले जा रहे चल समारोह पर पत्थरबाजी करने वालों असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं रहवासियों को आशंका है कि आगामी दिनों में फिर से विवाद की स्थिति बन सकती है।
ज्ञापन में बताया गया कि रविवार को आंबेडकर कालोनी में माताजी की घट स्थापना के लिए प्रतिमा सत्यनारायण मंदिर यादव मंडी से विधि विधान से लेकर अंबेडकर कॉलोनी तक चल समारोह के रूप में ले जा रहे थे। इसी बीच मूलचंद मार्ग खारी कुआं क्षेत्र में धर्म विशेष के कुछ असामाजिक तत्वों ने डीजे बजाने से पुलिस की मौजूदगी में रोकने का प्रयास किया था। तभी पत्थर भी बरसाएं गए थे।