तराना। माँ अहिल्या की नगरी तराना में शारदीय नवरात्रि पर माता मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है वही अनेक जगह गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वही स्थानीय क्षत्रिय राठौर धर्मशाला में राठौर समाज महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष नवरात्रि के पावन पर्व पर राठौर धर्मशाला में दो दिवसीय गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें प्रथम दिवस राठौर समाज की बालिकाओ और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उक्त जानकारी राठौर समाज महिला अध्यक्ष श्यामा राठौर ने दी।