सरवानिया महाराज। जैनाचार्य संत श्री 1008 विजयराज जी मसा (वर्षावास रतलाम) का 18 दिसंबर 2023 को जन्मदिन है इसको लेकर यहां जैन धर्मावलंबियों में हर्ष और उल्लास का माहौल बना हुआ है। यहां आचार्य श्री की आज्ञानुवृतनि जैन साध्वी श्री परम विदुषी विद्वान श्री मुक्ता श्री जी म सा, श्री उर्मी श्रीजी म सा, श्री महिमा श्री जी म सा आदी ठाणा तीन सदर बाजार स्थित महावीर भवन पर वर्षावास चातुर्मास काल हेतु विराजमान हैं। जैन साध्वियों के मार्गदर्शन में गुरु का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पांच दिवसीय आयोजन में जोड़ा जाप, सामुहिक एकाशन, महिलाओं बच्चों की धार्मिक प्रतियोगिता, गोवंश की सेवा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत आज श्री शांत क्रांत महिला मण्डल ने मोरवन श्री आदिनाथ गोशाला में पहुंचकर यंहा रह रही करीब 700 गायों को गुड़ रोटी गेहूं दलिये की लापसी खिलाई।
इस अवसर पर गोशाला अध्यक्ष विमल जैन ने महिला मण्डल एवं श्रीसंघ के सदस्यों का स्वागत कर गोशाला संचालन तथा घास, चारा, पानी, बांटा भोग तथा कर्मचारियों की जानकारी दी। महिला मण्डल व सदस्यों ने मोरवन गोशाला संचालक मण्डल व गोवंश की सेवा की भूरी भूरी प्रसंशा की। इस दौरान चातुर्मास समिति प्रवक्ता राजेश नपावलिया, दिनेश वीरवाल, पंकज मारु, पिंकेश जैन सहित अन्य उपस्थित थे।