नीमच। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नीमच के ऐतिहासिक ग्रुप केन्द्र परिसर में नवरात्रि का पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर कलश की स्थापना के साथ घरबो उत्सव का कार्यक्रम भी यहां आयोजित हो रहा है।कलश स्थापना के शुभ अवसर पर एस.एल.सी खुप, पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, राजेश कुमार सिंह, कमाण्डेंट तथा ग्रुप केन्द्र के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, जवान तथा उनके परिवार उपस्थित रहे। बताते चलें कि नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में यहां पूजा अर्चना की जायेगी। संध्याकाल के समय केन्द्रीय रिजर्व बल के ऐतिहासिक ग्रुप केन्द्र, नीमच में नवरात्री के मौके पर विधिवत पूजा हुई । आरती के पश्चात बच्चों एवं महिलाओं द्वारा मनमोहक गरबा तथा डांडिया नृत्य किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा नीमच के शहर के विशिष्ठ पदाधिकारी को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है । अमित तोलानी,एस.पी, नीमच इस अवसर पर खास तौर पर मौजूद रहे, और पूजा अर्चना करने के पश्चात गरबा तथा डांडिया नृत्य के साक्षी बने ।