नीमच। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में ज्ञानोदय असेसमेंट टेस्ट सीरीज-1 ऑनलाइन परीक्षा संपन्न हुई। संस्था की निर्देशिका डॉ माधुरी चौरसिया अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने के लिए सतत रूप से अभ्यास करने की आवश्यकता है। ज्ञानोदय महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को रोजगार प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि जीवन में कभी आपको घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि सही दिशा में मेहनत करें हमारा महाविद्यालय आपके उज्जवल भविष्य के लिए सतत प्रयास करता रहेगा।
ज्ञानोदय के ग्रुप डायरेक्टर डॉ प्रशांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगी परीक्षा में ज्ञानोदय ग्रुप के सभी संकायों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा में भाग लिया। ऑनलाइन परीक्षा का पेपर प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाले पेपर पैटर्न के तर्ज पर तैयार कर विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की। इस ऑनलाइन परीक्षा का पेपर प्रतियोगी परीक्षा जैसे एमपीपीएससी, एसएससी पटवारी पैटर्न आदि के तर्ज पर तैयार किया गया। इस ऑनलाइन परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न विभिन्न विषयों जैसे गणित, कंप्यूटर, संचार, तकनीकी कौशल रिसर्च, सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए। ऑनलाइन परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह दिखा। इस ऑनलाइन परीक्षा का संचालन प्रो केतन खंडेलवाल ने किया।
इस अवसर पर बालकवि बैरागी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुरेंद्र शक्तावत, प्रभारी प्राचार्य डॉ विनीता डावर, प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र पांडे, उप-प्राचार्य प्रो हेमंत प्रजापति, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त प्राध्यापक आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रो अनूप चौधरी ने दी।