गरोठ। नवरात्रि के दुसरे दिन सोमवार को गरोठ नगर में विगत 30 वर्ष से अधिक समय से नवरात्रि पर्व पर आयोजित गरबा नृत्य सांस्कृतिक आयोजन को आदर्श आचार संहिता के नाम पर स्थानीय परपंरा अनुसार आयोजित नहीं किये जाने के विरोध स्वरुप गरोठ के गरबा पाण्ड़ालों में ब्लैक आउट कर गरबा नृत्य का आयोजन नहीं किया जाकर जिला प्रशासन स्थानीय प्रशासन के साथ चुनाव आयोग को गरोठ में स्थानीय परपंरा अनुसार नवरात्रि पर्व मनाये जाने के साथ धार्मिक सांस्कृतिक आयोजन को लेकर आचार संहिता या कोलाहर नियंत्रण अधिनियम की भी कोई बाधा नहीं होने संबंधित जानकारी तथ्यों से अवगत कराया जाकर पुरा मामला समाचार पत्रों में भी प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है। नवरात्रि पर्व जनता की धार्मिक आस्था का पर्व होने के साथ जनता इस पर्व को पुरे उत्साह उमंग के साथ मनाती है इस मुख्य बिन्दु को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 17 अक्टुबर 2023 मंगलवार को गरोठ नगर के सभी गरबा प्रांगण पर स्थानीय परपंरा अनुसार माताजी की आराधना कर गरबा नृत्य का निर्धारित समय 08 बजे से आयोजन होगा।
गरोठ में नवरात्रि पर्व मनाने वाले आयोजकगण ने बताया की प्रशासन फिर से स्थानीय परपंरा अनुसार गरबा आयोजन सांस्कृति आयोजन में किसी प्रकार की कोई रुकावट पैदा करता है तो ऐसी स्थिति में स्थाई रुप से इस वर्ष नवरात्रि का पर्व नहीं मनाये जाने का निर्णय लिया जाकर गरोठ बंद करने सहित शांतिपूर्वक जन आन्दोलन कर आगामी विधानसभा चुनाव में पुरा गरोठ क्षेत्र मतदान में भाग नहीं लेकर अपना विरोध करेगा।