BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2023, 10:53 am
BIG NEWS : राजस्थान के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का खुला भंडार, तीसरे चरण की गिनती भी हुई पूरी, जानिये इस बार कितने करोड़ की निकली चढ़ावा राशि, पढ़े खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकली राशि का तीसरे राउंड में गिनती पूरी हो गई है। गिनती में 93 लाख 73 हजार 337 रुपए की दानराशि मिली। अब तक भंडार से सात करोड़ 69 लाख 66 हजार 837 रुपयों की गिनती हो चुकी है। इसके अलावा ऑनलाइन और मनी ऑर्डर से करीब एक करोड़ से भी ज्यादा की राशि मिली है। भंडार और ऑनलाइन को मिलाकर इस महीने आठ करोड़ 77 लाख 47 हजार 837 रुपए प्राप्त हुए। सोने-चांदी का भी वजन कराया गया।

सात करोड़ से ज्यादा की राशि भंडार से निकली-
मंडफिया स्थित कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर में 13 अक्टूबर को कृष्ण चतुर्दशी पर भंडार खोला गया था। उसके बाद अमावस्या और रविवार होने के कारण गिनती नहीं की गई थी। 13 अक्टूबर को की गई गिनती में सवा पांच करोड़ रुपए की काउंटिंग हुई थी। इसके बाद 16 अक्टूबर को एक करोड़ 50 लाख 69 हजार 500 रुपयों की गिनती की गई थी। वहीं, तीसरे चरण में भंडार से निकली 93 लाख 73 हजार 337 रुपयों की गिनती हुई। तीन चरणों में काउंटिंग पूरी की गई है। भंडार से अब तक सात करोड़ 69 लाख 66 हजार 837 रुपयों की प्राप्ति हो चुकी है।

सोने-चांदी का हुआ तौल-
भंडार से सांवरा सेठ को 80 ग्राम सोना, सात किलो 280 ग्राम चांदी मिल चुकी है। इसके अलावा कई भक्त ऑफिस में भी सोना चांदी जमा करवाते है। ऑफिस में भक्तों द्वारा चार किलो 437 ग्राम 870 मिलीग्राम सोना, 40 किलो 384 ग्राम चांदी जमा करवाया गया था, जिनका वजन किया गया। इसके अलावा भक्तों ने एक करोड़ 7 लाख 81 हजार रुपए ऑनलाइन और मनी ऑर्डर से रुपए जमा करवा चुके है। भंडार और ऑनलाइन को मिलाकर इस महीने आठ करोड़ 77 लाख 47 हजार 837 रुपए प्राप्त हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE