BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 18, 2023, 5:05 pm
KHABAR : 35 वर्षो बाद मनासा में हो रही रामलीला में उमड़ रहा अपार जन सैलाब, दूसरे दिन हुआ राम जन्म, गुरु विश्वामित्र का आगमन एवं ताड़का वध, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मंदिरों की नगरी मनासा में 35 वर्षों बाद आदर्श रामलीला मंडल के तत्वाधान में मनासा के स्थानीय कलाकारों द्वारा पुनः रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे प्रथम दिन से ही अपार जन सैलाब उमड़ा रहा है। 
रामलीला के दूसरे दिन श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्मोत्सव मनाया गया। दशरथ बने अर्जुन सोनी के द्वारा बधाइयां दी गई। गुरु विश्वामित्र का किरदार पं गोविंद उपाध्याय के द्वारा निभाया गया एवं राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण को मांगा। राम बने राजेश सोडाणी एवं लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले महेंद्र सोनी द्वारा गुरु विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा की गई। गुरु विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण को शिक्षा प्रदान की गई एवं मर्यादा का उपदेश दिया गया। ताड़का नाम की भयंकर राक्षसी का किरदार सुरेश कसेरा के द्वारा निभाया गया। श्री राम के द्वारा ताड़का का संहार किया गया। सुमंत कमल नागदा, दरबारी महेश भट्ट, अनुराग शर्मा, महेश सेन यज्ञ देव, महेश मंत्री, कौशल्या गोपाल बसेर, केकई विक्रम पाराशर, सुमित्रा सत्यनारायण सोनी बने। राम जन्मोत्सव में भक्तों ने खूब आनंद लिया। विशेष विद्युत सजावट द्वारा मंच को विशेष बनाया गया। गुरु वशिष्ठ के रूप में बने पंकज सोनी एवं श्रृंगी ऋषि के रूप में भी पंडित गोविंद उपाध्याय एवं अन्य ऋषि के रूप में हरिदास बैरागी ने एवं रामरस मंत्री ने महत्वपूर्ण अभिनय प्रस्तुत किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE