मनासा। नवरात्रि के पावन अवसर पर मनासा क्षेत्र के गांव हांसपुर से आज बुधवार को 15 किलोमीटर दूर महामाया भादवामाता मंदिर तक प्रथम बार सभी ग्राम वासियों के सहयोग से 151 फिट लंबी पैदल चुनर यात्रा निकाली गई। सुबह 9 बजे करीब गांव के चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में सभी महिलाएं, पुरुष एकत्रित हुए और डीजे के साथ चुनर यात्रा की शुरुआत की जो पूरे गांव में भ्रमण करते हुए मनासा होकर गांव सावन कुंड, सावन से गुजरते हुए भादवामाता मंदिर पर पहुंची। जहाँ सभी भक्तों ने माता को चुनरी ओढ़ाई और सुख समृद्धि की कामना की। चुनर यात्रा के दौरान रास्ते मे कोई घटना ना घटे उसके लिए जगह-जगह पुलिस प्रशासन मौजूद रहा व सभी भक्तजन नाचते झूमते माता के दरबार पंहुचे और माताजी का आशीर्वाद लिया।