मनासा। रामपुरा-मनासा रोड पर ग्राम ढढेडी के समीप मुख्य सड़क पर बुधवार 7.30 बजे करीब अज्ञात वेन चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से चलाते हुए हेंडपैप से पानी भरकर घर लोट रही 60 वर्षीय महिला गेंदी बाई पति रोडीलाल बंजारा निवासी ढढेडी को जोरदार टक्कर मार दी। वहीं उसी वेन चालक ने कुछ ही दूरी पर मनासा से अपने गांव खदावड़ा जा रहे बाइक सवार दो व्यक्ति विकास उर्फ (कारूलाल) पिता प्रभुलाल दर्जी उम्र 40 व विक्रम सिंह पिता हरिसिंह राजपूत उम्र 40 दोनो निवासी खड़ावदा को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना में तीनो घायलों को निजी साधन से उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत में महिला गेंदी बाई व विकास उर्फ कारूलाल दर्जी को डॉक्टरों द्वारा तत्काल उपचार कर जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया।