गरोठ। बोलिया नगर में नवरात्रि पर पहली बार प्राचीन व चमत्कारी माँ कंकाली के प्रांगण में गरबे का आयोजन धूमधाम के साथ किया जा रहा है। माँ कंकाली माता मंदिर परिसर में पहली बार नवरात्रि पर गरबा एवं रंगारंग धार्मिक कार्यक्रम आयोजन बड़ी धूमधाम के साथ किया जा रहा है। माता की आरती के बाद गरबे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे नगर के शारदा स्कूल, प्रेरणा स्कूल, ब्राइट फ्यूचर स्कूल के युवक-युवतियों द्वारा गरबा डांडिया, धार्मिक कार्यक्रम किये जा रहे है जिसे देखने के लिए बडी संख्या श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहता है।