BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 19, 2023, 12:47 pm
NEWS : जयकारा 2023 में तूने मुझे बुलाया शेरावालिये...भजनों पर झूमे श्रोता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जमकर उत्साह, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम में आयोजित जयकारा 2023 के तहत गरबा महोत्सव में बुधवार को बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेवाड़ विश्वविद्यालय के ब्रांड मैनेजर अमित कुमार चेचानी का समिति के वरिष्ठ सदस्य गंगाधर गौड़ द्वारा उपरना ओढ़ाकर व महावीर पारीक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। कलाकार अमित चेचानी ने इस अवसर पर तूने मुझे बुलाया..., सबसे बड़ा तेरा नाम..., चलो बुलावा आया शेरावालिये..., भोले ओ भोले... जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को और अधिक भक्तिमय बनाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्णायक गोवर्धनलाल धाकड़, संतोष पाठक एवं ज्योति शर्मा द्वारा प्रथम खुशबू सोलंकी, द्वितीय अवनि पारीक एवं तृतीय भूमिका चुण्डावत व शैलजा शक्तावत रहे, जिन्हें शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम् के अध्यक्ष अशोक कुमावत, रजनीश गौड़, राघवेन्द्र सिंह, उमेश पारीक, सुरेन्द्र सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह चौहान एवं समिति के सभी सदस्यों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। बाकि सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया, बच्चों उत्साह देखने योग्य रहा। प्रतियोगिता के पश्चात महिला वर्ग द्वारा गरबा नृत्य की धूम मची रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE