BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 20, 2023, 11:07 am
BIG NEWS : दो बाइकों की भिड़ंत में निम्बाहेड़ा के बाड़ी चौकी प्रभारी की मृत्यु, ग्राम धामनियां रोड़ के रहने वाले थे एएसआई गोपाल सिंह, पुलिस महकमे में गहरा शोक, पढ़े खबर  

Share On:-

निम्बाहेड़ा/छोटी सादड़ी। दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई है। मृतक पुलिसकर्मी का नाम गोपाल सिंह बावरी है जो निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र की बाड़ी चौकी के प्रभारी थे। लगभग 45 वर्षीय एएसआई गोपाल सिंह छोटी सादड़ी थाने की केसुन्दा चौकी क्षेत्र के ग्राम धामनियां रोड़ के निवासी थे। 
मिली जानकारी अनुसार यह घटना गुरुवार शाम की है। बाड़ी चौकी प्रभारी सिंह बाइक से जा रहे थे। इस दौरान सामने से आने वाली बाइक से आपसी भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल निम्बाहेड़ा के जिला अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान एएसआई गोपाल सिंह बावरी की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरी बाइक के चालक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर निम्बाहेड़ा के पुलिस उप अधीक्षक (एसडीओपी) बेनी प्रसाद मीणा, सदर थाना प्रभारी (सीआई) वीरेंद्र सिंह टीम सहित जिला अस्पताल पंहुचे। पुलिस ने बाड़ी चौकी प्रभारी के इस असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE