BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2023, 1:43 pm
NEWS : नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया उषा दीदी ने, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर हुई धर्मसभा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय प्रताप नगर सेवा केंद्र पर मुख्यालय माउंट आबू से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी उषा दीदी  सेवा केंद्र पर पहुंचे। जिन्होंने सनातन धर्म के साधु संत समाज एवं उद्योग जगत के डायरेक्टर वरिष्ठ प्रबंधक को प्रशासकों राजनेताओं एवं अभिनेताओं तथा बुद्धिजीवी व्यक्तियों को राजयोग के माध्यम से आध्यात्मिक शक्ति विकास का संदेश दिया। भारत का प्रमुख ग्रंथ शास्त्र श्रीमद् भागवत गीता के सत्य भगवान का सत्य परिचय को अपनी सरल भाषा द्वारा स्पष्ट किया। उन्होंने रामायण और महाभारत के शास्त्रों का गहन मनन चिंतन के द्वारा सरल शब्दों में अपनी वाणी द्वारा स्पष्ट किया । विश्व विख्यात विभूति बाल ब्रह्मचारिणी तपस्विनी उषा दीदी ने नवरात्रि के पावन दिवस पर नवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते नारी शक्ति का महत्व बताया।  उन्होंने कहा की नारी हर रूप में पूजनीय है, सच्ची तपस्या की धनी है। आज नवरात्रि के नौ दिनों में नौ देवियों के रूप में नारी का पूजन गायन हम सभी करते आ रहे हैं । उन्होंने बताया कि नारी शक्ति मां दुर्गा मां लक्ष्मी मां सरस्वती का अवतार है उन्होंने कहा जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। उन्होंने आव्हान किया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर हम सभी लक्ष्य ले कि हम नारी के हर रूप का सम्मान करेंगे कभी कष्ट नहीं पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि नारी साक्षात मां काली मां जगदंबा का स्वरूप है इसीलिए हम सभी नवरात्रि पर कन्या पूजन करते हैं। सेवा केंद्र  संचालिका राज योगिनी आशा दीदी ने आदरणीय दीदी का तिलक एवं साफा पहनकर पुष्प कुछ देकर दीदी का सम्मान किया। पल्लवन संस्था के बंसीलाल भाई ने भी दीदी का सम्मान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE