चित्तौड़गढ़। शंकरपुरम में शिव शंकर महोत्सव समिति के जयकारा 2023 में महिलाओं ने गरबा कर खूब समा बांधा जो देखने योग्य था। गरबा महोत्सव का आगाज प्रतिदिन माँ दुर्गा की आरती के साथ हुआ। आरती में शंकरपुरम के सभी निवासी उपस्थित थे। शुक्रवार को बच्चों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का संचालन दीक्षा कुमावत़ एवं भव्या जोशी ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक हेमन्त पुरोहित, प्रकाश कंवर, प्रियंका सेन थे। निर्णायकों को स्वागत बृजेश सिंह राठौड़, सुनिता शर्मा, रूमा मिश्रा ने उपरना ओढ़ा कर किया गया। प्रतियोगिता 5 वर्ष से 15 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बहुत की खुबसूरत कविता पाठ किया गया। करीब 26 प्रतिभागियानों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम अवनी पारीक, द्वितीय खूशबू सोलंकी एवं तृतीय स्थान पर वेदश्री शक्तावत रही। प्रतियोगिता के पश्चात सुमन कुमावत द्वारा जरा फूल बिछा दो आंगन, मेरी मैया आने वाली है... भजन की प्रस्तुति भी दी गई, जिस का उपस्थित सभी श्रोताओं ने खूब आनन्द लेते हुए तालियों के साथ उत्साहवर्धन करते नजर आये। प्रतियोगिता प्रथम, द्वतीय व तृतीय आये प्रतिभागियों को अध्यक्ष अशोक कुमावत, रजनीश गौड़, बृजेश सिंह राठौड, सुरेन्द्र सिंह चौहान, कैलाश मेनारिया, सूरजमल टांक, महावीर पारीक, राघवेन्द्र सिंह, उमेश पारीक, प्रीतम सेन, देवेन्द्र सिंह चौहान, पारस धाकड़़, अमित धाकड़, रमेशचन्द्र सेन एवं प्रतियोगिता के निर्णायकों द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। बच्चों का उत्साहवर्धन के लिए निर्णायक हेमन्त पुरोहित ने सभी बच्चों द्वारा किये गये कविता पाठक के लिए प्रोत्साहन उद्बोधन दिया। प्रतियोगिता में करीब 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता भाग लेने वाले बाकी सभी प्रतिभागियों को शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम की ओर से सांत्वना पुरस्कार दिया गया, बच्चों उत्साह देखने योग्य रहा। प्रतियोगिता के पश्चात महिलाओं बिना डांडियों के आकर्षक गरबा नृत्य कर समा बांधा। जो श्रोताओं के लिए आकर्षण के केन्द्र रहा।