सरवानिया महाराज। समीपस्थ ग्राम मोड़ी में बेठी मालवा की राणी मां खेड़ा मोड़ी के दर पर पिछले छः दिनों से शक्ति की भक्ति का दौर चल रहा है। यहां हजारों श्रद्धालु मां खेड़ा मोड़ी को माथा टेकने पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन आरती, अखण्ड ज्योत, माता स्त्रोत के साथ-साथ अनेक आयोजन किए जा रहे हैं।
मंदिर संस्थान अध्यक्ष मुकेश कुमार पाटीदार ने बताया कि दिनांक 22 अक्टूबर को शाम एक विशाल भजन संध्या मालवा मेवाड़ इंवेट्स के बैनर तले आयोजित की गई है। जिसमें पप्पू वैष्णव लाला अहीर नरेश राव माता की भेंटों की प्रस्तुति देंगें।