कंजार्डा। नवरात्रि के दिनों में सभी भक्तगण माता की आराधना में लगे हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए सरस्वती शिशु मंदिर कंजार्डा में गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में नन्हे-नन्हे भैया बहनों ने उत्साह से भाग लिया और डांडिया रास किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य घनश्याम मालवीय के निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भैया बहनों ने आकर्षक गरबा खेले। साक्षी मेहता, आस्था धाकड़, योगिता गिर, दिशा धाकड़ ने प्रथम स्थान एवं गुंजन धाकड़, चंचल रावत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के पालक द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।
आयोजन में चेतन भटनागर, ज्योति प्रजापत, निर्मला धाकड़, वर्षा धाकड़, आशा सोनी, सुनीता राठौर, प्रियंका राजपूत, नेहा मेघवाल, टीना मेघवाल एवं प्रहलाद धाकड़ का विशेष सहयोग रहा।