मनासा। मंदसौर रोड पर शनिवार शाम 6.30 बजे करीब महागढ़ के समय बाइक फिसलने से 50 वर्षीय व्यक्ति कालूसिंह पिता ईश्वरसिंह राजपूत निवासी महागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मनासा थाना 108 एम्बुलेंस मौके पर पहूंची व 108 पायलट चंद्रकांत शर्मा व ईएमटी लोकेश शर्मा घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए मनासा शासकीय अस्पताल लाए। सिर में गंभीर चोटे आने के कारण घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कर तत्काल जिला अस्पताल नीमच रेफर किया।