सनावद। नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम व भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। शहर में दो दर्जन से भी अधिक स्थानो पर माता जी के आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ पंडाल सजाए गए हैं। जहां प्रतिदिन महा आरती व महाप्रसादी के साथ-साथ रंगारंग गरबो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। नगर के वार्ड क्रमांक 17 ओंकारेश्वर रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर समिति के द्वारा भी प्रतिदिन मनमोहक गरबो एवं आकर्षक झांकियां की प्रस्तुति दी जा रही है चारों ओर का वातावरण भक्ति में हो गया है। नवमी के महापर्व पर भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। मंदिर समिति के विक्की ठाकुर, नितिन मेवाडे, विक्की मालाकार, आकाश वर्मा ने समस्त क्षेत्रवासियों से भंडारे को सफल बनाने का आग्रह किया है।