गरोठ। तहसील के ग्राम बरखेड़ा गंगासा में अश्विन नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दूधाखेड़ी के दरबार में विशाल गरबे का आयोजन किया जा रहा है। गरबे का आयोजन जेएमडी ग्रुप द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जेएमडी ग्रुप का सफलता का 18 वर्ष से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़ी ही धूमधाम से गरबे पंडाल में युवक युवतियों द्वारा प्रतिदिन शानदार प्रस्तुति दी जाती है। आसपास से भी हजारों की संख्या में भक्तों का ताता लगा रहता है। मां के दरबार में 9 दिन तक भक्तों का जमावड़ा बना रहता है। आसपास से भी भक्तजन मां के दर्शन करने के बाद गरबा देखते हैं गरोठ साठखेड़ा खड़ावदा चंद्रपुरा पिपलिया जती सभी दूर से भक्त मां के दर्शन करने के लिए मां के दरबार में एकत्रित होते हैं गरबे का समापन के बाद जिस वक्त द्वारा मां की आरती की बोली लगाई जाती है उस भक्त द्वारा गरबे का समापन के बाद मां की आरती कर प्रसाद वितरण किया जाता है आज सप्तमी की आरती विनोद धाकड़ पिता शिवनारायण धाकड़ द्वारा की गई आप सभी को सूचित किया जाता है कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां दुधाखेड़ी के दरबार में समस्त धर्म प्रेमी बंधूओं के सहयोग से व ग्राम वासियों के सहयोग से प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा दिनांक 28 अक्टूबर को मां के विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर मां का प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण करें व अपनी मनोकामना पूर्ण करें।