BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 22, 2023, 3:03 pm
NEWS : शंकरपुरम् में जयकारा 2023 में गरबा नृत्य की धूम चरम पर, महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम् द्वारा आयेाजित जयकारा 2023 में महिलाओं ने गरबा नृत्य की धूम चरम पर रही, महिलाओं ने खूब बढ़चढ़ कर गरबा नृत्य आनन्द लिया। गरबा महोत्सव का प्रारंभ प्रतिदिन तरह माँ दुर्गा की आरती के साथ हुआ। आरती के समय शंकरपुरम् निवासी उपस्थित थे। नवरात्रा के सातवे दिन महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। नवरात्रि एवं दुर्गा माता से संबंधित अलग-अलग 10 प्रश्नों का चयन शिव शंकर महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक कुमावत, रजनीश गौड़, सूरजमल टांक, दिलीप धाकड़, राघवेन्द्र सिंह, रमेश चन्द्र सेन, बृजेश सिंह राठौड़, देवेन्द्र सिंह चौहान, उमेश पारीक एवं समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। फास्टेज फिंगर नियम के आधार पर जवाब लिये गये। प्रतियोगिता का संचालन देवेन्द्र सिंह चौहान, उमेश पारीक एवं अध्यक्ष अशोक कुमावत ने किया। प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाली रजनी पारीक, सुमित्रा चौहान, रूची धाकड़, दीक्षा कुमावत, काजल सेन, देवांशी पालीवाल एवं रंजना चौहान रही, जिन्हें नवरात्रा के अंतिम दिन सम्मानित किया जाएगा। आज गरबा नृत्य कार्यक्रम का संचालन विशेषतोर महिलाओं द्वारा किया गया। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम् ने गरबा महोत्सव में भाग ले रहे सभी कॉलोनी वासियों का आभार जताया एवं रविवार को कपल डांडिया प्रतियोगिता रखने का निर्णय भी लिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE