BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2023, 12:37 pm
KHABAR : गायत्री परिवार के तत्वाधान में नवदिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम,  ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, पढ़े रुपेश जोशी की खबर   

Share On:-

जावद। गायत्री परिवार जावद द्वारा नवरात्रि पर्व पर चल रहे नव दिवसीय अनुष्ठान के अंतर्गत प्रतिदिन पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ जन्मदिन संस्कार अन्नप्राशन, पुंसवन संस्कार एवं गुरु दीक्षा सहित सभी संस्कार निशुल्क करवाए जा रहे हैं। साथ ही मंत्र जाप, व्रत, उपवास, गायत्री लघु अनुष्ठान, श्रद्धा भक्ति सादगी एवं पूर्णतया धार्मिक वातावरण में संपन्न हो रहे हैं। 
पंच कुंडी गायत्री महायज्ञ के आठवें दिन व्यास पीठ से बताया कि आज हमारे समाज में शिक्षा, व्यवहार, एवं भौतिक संसाधनों पर तो हम पूरा ध्यान दे रहे हैं किंतु समाज में संस्कारों की कमी होने से प्रेम, स्नेह, दया, सौहार्द एवं स्वास्थ्य का पूर्णतया अभाव दिख रहा है। यदि हम परिवार में सुख शांति एवं स्नेह को चाहते हैं तो हमें ऋषियों के बताए हुए यज्ञ एवं सोलह संस्कारों को समाज में पुनर्जीवित करना होगा। 
इस अवसर पर गायत्री परिवार के प्रवक्ता अरुण सोलंकी ने बताया कि नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति कन्या पूजन एवं कन्या भोज के साथ सहभोज का आयोजन सोमवार को प्रातः 8 बजे से किया गया। आगे कहा कि इस अवसर पर नगर के सामाजिक संस्थाओं के साथ नगर के सभी श्रद्धालु तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र अठाना, तारापुर, हनुमंतिया, किरपुरा, केलुखेड़ा, लोद आदि ग्राम से गायत्री परिवार के परिजन तथा नगर की कन्याओं कार्यक्रम में शामिल हुए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE