BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 23, 2023, 7:26 pm
KHABAR : नवरात्रि के पावन पर्व दुर्गा अष्टमी के शुभ अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी ने किया गया बेटी को जन्म देने वाली माताओ का सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आराध्या वेलफेयर सोसाइटी नीमच के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व दुर्गा अष्टमी के अवसर पर राजमाता विजयराजे सिंधिया हॉस्पिटल मैं निरंतर बेटियों को जन्म देने वाली माताओ को सम्मानित करने का सिलसिला विगत 7 वर्षों से अधिक समय से चलता जा रहा है जिसके चलते सोसाइटी द्वारा 12000 से अधिक माताओं को सम्मानित किया जा चुका है इसी श्रृंखला को निरंतर जारी रखते हुए आज दिनांक 22 अक्टूबर 2023 शाम 5 बजे बेटियों को जन्म देने वाली माताओं को जिला चिकित्सालय पहुंचकर मोतियों की माला पहनकर एवं ड्राई फ्रूट व बच्चों के मोजे, दलिया, फ्रूट तथा बच्चों के गिफ्ट, खिलौने वितरित कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी ने बताया कि बेटी है कुदरत का उपहार इसको भी है जीने का अधिकार बेटियों को बचाओगे तो संसार का सुख पाओगे मां चाहिए, पत्नी चाहिए, बहन चाहिए लेकिन बेटी भी जरुर चाहिए बेटी है जग की जननी इसकी रक्षा हम सबको हैं करनी कन्या संतान बचानी है भ्रुण हत्या रोकना है जिस घर में बेटी का होता है सम्मान वहां घर होता है स्वर्ग के समान लक्ष्मी का वरदान है बेटी धरती पर भगवान है अगर बेटा शान है तो बेटियां भी देश की आन है। 
इसी कड़ी में समाजसेवी नीता तुगनावत ने कहा कि नवरात्रि के अष्टमी जैसे पावन पर्व पर हम सभी को बेटियों को जन्म देने वाली माताओ का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है जिसके लिए हम सभी आराध्या संयोजिका एडवोकेट मीनू लालवानी को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमें एक मोती के मानक की तरह एक माला में पिरोय रखा है।
इस अवसर पर आराध्या संयोजिका एवं एडवोकेट मीनू लालवानी, समाजसेवी ज्योति रोहिडां, नीता तुगनावत, नेहा डाढवानी, सोनिया रोहिड़ा, सिमरन कोटवानी, मेडम अर्चना जोशी, डॉक्टर स्वप्निल वधवा, चंद्रप्रकाश (मोमू लालवानी), चंद्रशेखर जायसवार, मोहम्मद रईस हुसैन पटवा आदि समाजसेवीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE