चित्तौड़गढ़। बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव व कालिका माताजी स्थल पर शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में सोमवार को कन्या पूजन के साथ अनुष्ठान सम्पन्न हो गए।
यहां नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया गया।
जिला मुख्यालय से करीब 8 कि मी दूरी पर बोजुन्दा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित श्री काला बावजी, कालभैरव स्थल पर मंदिर पर होने वाले आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है।
अति प्राचीन एवं चमत्कारिक धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है। मान्यता है कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।
भोपाजी बाबूलाल जटिया ने बताया कि नवरात्रि में नियमित धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गए। नवरात्रि समापन पर हवन अनुष्ठान एवं कन्या पूजन का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि अति प्राचीन इस धर्म स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आवागमन रहता है।
मान्यता है कि यहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है, और दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों से मुक्ति भी मिलती है।
यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के आसपास ही नहीं, बल्कि राजस्थान सहित मुंबई, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से यहां श्रद्धालु आते हैं और अपनी मनोकामना की पूर्ति पर धन्य होते हैं।