BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2023, 10:54 am
NEWS : संतो के सम्मान के साथ शूल शय्या नवरात्रि आराधक रमेश महाराज को दी विदाई, भेंट की माताजी की तलवार और गुरु दक्षिणा, पढ़े खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के रतन बाग, महाराणा प्रताप सेतु मार्ग पर 9 नवरात्रि पर अनूठी आराधना करने वाले महंत रमेश महाराज नागदा को संतो के सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी गई।
गुरुदेव विनोद यति महाराज ने महंत रमेश महाराज को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर कर सम्मानित किया। जय मां भगवती सेवा समिति के जगदीश चारण दादू ने महंत रमेश महाराज को माता जी की तलवार और गुरु दक्षिणा भेंट कर संतों को भावभीनी विदाई दी।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संभाग प्रभारी सम्पत कालिया, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, दशरथ मेनारिया और मीणा समाज के जिला उपाध्यक्ष शिवराज मीणा, मोड़ समाज जिलाध्यक्ष मूलचंद मोड़ ने गुरुदेव यति महाराज को धार्मिक दुपट्टा ओढ़ा और महंत रमेश महाराज को धार्मिक दुपट्टा और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जय मां भगवती सेवा समिति के सभी कार्यकर्ताओं सहित शहर के सम्मानित जनों ने संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर मंत्रा रमेश महाराज को भावभीनी विदाई दी गई।
चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ पत्रकार संजय खाब्या ने संतों का आशीर्वाद लिया। शाम को संतों की विदाई के बाद शहर के आए लगभग चार हजार के करीब भक्तों ने माता के भंडारे में पहुंचकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
बता दें कि शक्ति और भक्ति की वीरधरा चित्तौड़गढ़ महंत रमेश महाराज ने नवरात्रि के नौ दिन और रात तक भूखे प्यासें और मल मूत्र त्याग किए बिना पांच सौ लोहे की कीलों पर लेट कर मां भगवती की अखंड अराधना के साथ महंत रमेश महाराज की वर्ष 1995 से अब तक की 20 वी अराधना पूर्ण हुई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE