BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2023, 10:58 am
NEWS : शंकरपुरम में जयकारा 2023 में माँ की आराधना में किया गरबा नृत्य, कपल गरबा नृत्य प्रतियोगिता उमेश पारीक व रजनी पारीक रहे प्रथम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम द्वारा आयोजित जयकारा 2023 में माँ की आराधना में शंकरपुरम निवासियों ने किया गरबा नृत्य। महिलाओं एवं पुरूषों ने खूब बढ़चढ़ कर गरबा नृत्य आनन्द लिया। गरबा महोत्सव का प्रारंभ प्रतिदिन तरह माँ दुर्गा की आरती के साथ हुआ। आरती के समय शंकरपुरम निवासी उपस्थित थे। नवरात्रा के आठवें दिन कपल गरबा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। 
शिव शंकर महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक कुमावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता के निर्णायक सतोंष पाठक, रेणुका भट्ट, सावन शर्मा रही। प्रतियोगिता का संचालन सुरेन्द्र सिंह चौहान एवं देवेन्द्र सिंह ने किया। कपल प्रतियोगिता के प्रथम रहे उमेश पारीक व रजनी पारीक, द्वितीय रजनीश गौड़-सुनिता शर्मा एवं तृतीय निशान्त गौड़-पूजा गौड़ रहे। प्रतियोगिता में करीब 8 कपल जोड़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को निर्णायकों द्वारा शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। गरबा प्रतियोगिता में समिति के सदस्य सूरजमल टांक, दिलीप धाकड़, राघवेन्द्र सिंह, रमेश चन्द्र सेन, बृजेश सिंह राठौड़, जगपाल सिंह, गोपाल जोशी एवं समिति की महिला सदस्य उपस्थित रहे। सोमवार को आयोजित होने वाली बच्चों की 1 मिनट में ज्यादा से ज्यादा गुब्बारा फुलाओं प्रतियोगिता में श्री सांवलिया इंटरप्राइजेज, महेशपुरम रोड़ प्रो प्रीतम सेन द्वारा पारितोषिक दिया जाएगा। अंतिम दिन महिलाओं की फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। प्रतियोगिता की घोषणा के साथ ही बच्चों एवं महिलाओं में उत्साह देखने योग्य रहा। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम् अध्यक्ष कुमावत ने गरबा महोत्सव में भाग ले रहे सभी कॉलोनी वासियों का आभार जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE