झालावाड़। जिले क़े भवानीमंडी क्षेत्र में विजयादशमी पर्व को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पुरे नगर में पथ संचलन निकाला। जो संस्कृत स्कूल से सवेरे 10 बजे शुरू होकर बालाजी चौराहा होते हुए रेलवे स्टेशन तिराहा, बारह दुकान तिराहा, सिंधी मोहल्ला, गांधी पार्क, नवजीवन हॉस्पिटल तिराहा, सब्जी मंडी चौराहा से होते हुए प्रातः 10 बजकर 55 मिनट पर संस्कृत स्कूल मे समापन हुआ। इस दौरान पथ संचलन मे भगवा पताखा का क़ई विशेष वर्ग द्वारा फूलो से स्वागत किया गया। पथ संचलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन का पूरा जाप्ता साथ रहा।