मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत कंजार्डा चौकी के गांव बंजारी खुर्द में मंगलवार सुबह 8 बजे करीब खेत पर करंट लगने से 35 वर्षीय व्यक्ति नानूराम पिता घीसालाल भील की मौत हो गई।
मिली जानकारी अनुसार बंजारी खुर्द में अल सुबह नानूराम भील अपने खेत पर मोटर चलाने गए थे। तभी उनको खुल्ले तार से करंट लग गया और अचेत अवस्था में गिर पड़े। सूचना पर मनासा थाना 108 एंबुलेंस मौका स्थल तक पहुंची लेकिन उससे पहले परिजन निजी साधन से अचेत अवस्था में मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया। जिसके बाद कंजार्डा चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए दोपहर 12 बजे करीब मनासा शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजन के सुपुर्द किया।