सरवानिया महाराज। समीपस्थ ग्राम बांगरेड़ में खाकर देव महाराज के पण्डा जी गोवर्धन लाल गायरी ने आज दशहरे पर जवाहरे विसर्जन के अवसर पर आगामी छह माह की भविष्यवाणी की।
ग़ौरतलब है कि हरबार दशहरे पर जवाहरे विसर्जन के अवसर पर यहां सेंकड़ों लोगों की मौजूदगी में खाकर देव महाराज के पण्डा जी द्वारा सरवरे आगामी समय को लेकर भविष्यवाणी की गई। जिसमें इस बार उन्होंने बताया कि जमाना ऐसा आ रहा है कि सोच समझकर काम करना। इस समय गेंहू और चना की फसल अठारह आना होगी। सोयाबीन के भावों में बढ़ोतरी साढ़े तीन माह बाद आयेगी। दो बार की शीतलहर दाह पड़ेगा पहला उतरते पौष और दुसरा लगते माघ माह में जो ज्यादा नुकसानदायक नहीं होगा। छह महीने बाद सभी चीजों में आग झरेंगी।