सिंगोली। चारित्र चक्रवर्ती प्रथमाचार्य श्री शांतिसागर जी महामुनिराज के आचार्य पदरोहण शताब्दी वर्ष के प्रारंभ अवसर पर परम पूज्य 108 आचार्य श्री वर्धमान सागर जी एवं परम पूज्य 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं मुनि 108 श्री सुप्रभसागर जी एवं मुनि 108 श्री दर्शित सागर जी महाराज के पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद से विशाल निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर श्रीमती कंचन बाई बापू लाल मोहिवाल जैन चैरिटेबल ट्रस्ट बोराव तहसील रावतभाटा जिला चित्तौड़गढ़ के सौजन्य से स्वर्गीय श्रीमती सजन बाई मोहीवाल धर्मपत्नी श्री भगवती लाल मोहिवाल बोराव की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर नगर सिंगोली में बुधवार दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को गोतमालय भवन सिंगोली में आयोजित किया जाएगा। जैन चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवती लाल जैन ने बताया कि शिविर में नेत्र, दंत एवं नाक, कान, गला संबंधी रोगों को जांच की जाएगी एवं निशुल्क इलाज भी करवाया जाएगा l
शिविर में विशेषज्ञों की टीम द्वारा नेत्र, दंत एवं नाक, कान, गला संबंधी रोगों की निशुल्क सेवाए, सुविधाएं एवं निशुल्क दवाइया वितरित की जाएगी l