BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2023, 6:52 pm
KHABAR : खाकर देव जी महाराज के पंडाजी ने छःमाही भविष्यवाणी की सरवर किनारे, चार दोगड़े सहित एक बड़ा मावठा होगा, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकडेश्वर। नगर के आमद रोड़ पर स्थित श्री जुना शैषा अवतार (खाकर देव) स्थानक पर आश्विन सुदी एकम से नवरात्रि घट स्थापना के साथ नित्य धार्मिक अनुष्ठान पुजा अर्चना के साथ खाकर देव मंदिर पर सोमवार नवमी को रात्रि में हवन कर पुर्णाहुती पश्चात महाआरती हुई। प्रात: कन्या पूजन भोज मंगवार नवरात्रि के दसवें रोज खाकर देव महाराज की महा आरती कर पार्ती विर्सजन हेतु ढोल धमाकों के साथ निशान के साथ सभी देवी देवताओं की सवारी खाकर देव जी के साथ निकली। श्रृद्धालुओं ने जगह जगह दर्शन किए। सरोवर किनारे पार्ती विर्सजन किया गया। 
जहां पर दर्शनार्थियों के समक्ष खाकर देव जी के पंडा श्री मुथरा लाल बिलोदीया ने कहा कि जमाना अच्छा निकलेगा, धर्म कर्म पर रह कर गौ माता की सेवा करें, साथ ही आप ने कहां कि गेहूं, चना, धनिया की फसल अच्छी होगी, इसबगोल में नुकसान होगा, चार दोगडे़ होने के साथ एक बड़ा मावठा भी बताया। पंडा जी ने कहा कि आसोजी पुर्णिमा के आसपास पानी गिरेगा जो अमृत समान होगा। लोगों ने कहा कि पिने के पानी की समस्या है कुआं बावणी खाली हैं चिंता नहीं करें सब पुर्ती महाराज करेंगे। बिमारी महामारी चलती रहेगी सावधानी बरतें व धरम करम पर रहें। सरोवर किनारे से महाराज की सवारी देवरे पर पहुंची जहां पर सभी को पाती भभुत देकर सभी की अर्ज सुनी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE