BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2023, 8:05 pm
KHABAR : शारदीय नवरात्रि के समापन पर निकले देवी मां की प्रतिमाओं के चल समारोह, भक्तों ने नम आंखों से दी विदाई, विसर्जन स्थलों पर पुलिस व नगर पालिका ने संभाली व्यवस्था, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिन्दे की खबर 

Share On:-

नीमच। शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद आज दशहरे का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। वहीं आज जिलेभर में मां नवदुर्गा की मूर्तियों के चल समारोह भी निकले। भक्तों ने देवी मां को नम आंखों से विदाई दी। झांकी पंडालों के साथ मंदिरों और घरों में हवन पूजन अनुष्ठान के बाद कन्या भोजन और भंडारों की धूम रही। 

दुर्गा विसर्जन को लेकर पुलिस और प्रशासन ने शहर में स्थित जल स्त्रोतों पर सुरक्षा की व्यवस्था की। विसर्जन के लिए भक्त माता को कंधे पर बैठाकर ले गए। चल समारोह में शामिल महिलाओं व बालिकाओं ने गरबा रास की प्रस्तुतियां दी। नवरात्रि के अंतिम दिन सोमवार देर रात से माता प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया था। नीमच जिले के प्रमुख जाजू सागर, संजीवनी तालाब, शिव घाट पर प्रशासन ने दुर्गा विसर्जन की व्यवस्था की। पुलिस व नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों ने दुर्गा विसर्जन के लिए लोगों को पानी की गहराई में जाने से रोका। सुुरक्षा की दृष्टि से गोताखोर भी तैनात रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE