BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 24, 2023, 8:35 pm
BIG NEWS : नीमच के दशहरा मैदान में धूं-धूं कर जला बुराई का प्रतिक रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले का भी हुआ दहन, स्वांगधारी कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिन्दे की खबर 

Share On:-

नीमच। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व विजयादशमी पर आज मंगलवार को देशभर के साथ नीमच में भी रावण का दहन किया गया। नीमच के दशहरा मैदान में 51 फीट के रावण व 41-41 फीट के मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के पूर्व दशहरा मैदान में भव्य आतिशबाजी हुई। साथ ही भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता व हनुमान सहित रावण व अन्य भगवानों के वेश में पहुुंचे कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी। मां काली व भैरू के रूप में पहुंचे स्वांगधारियों की प्रस्तुति को भी उपस्थित नागरिकों ने सराहा। इसके बाद भगवान श्रीराम का स्वांग धरे कलाकार ने रावण का अंत कर बुराई पर अच्छाई के प्रतिक दशहरा पर्व की परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी व विधायक दिलीप सिंह परिहार ने भी बतौर अतिथि मंच साझा किया। इस दौरान नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, समाजसेवी नीरज अरोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, सीआरपीएफ के अधिकारी अनुराग राणा, अनिल नागौरी, देवेंद्र सिंह सहित अन्य मंच पर मौजूद थे। इस अवसर पर दशहरा मैदान में बड़ी संख्या में शहर के नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE