मनासा। प्रतिवर्ष दशहरे के अगले दिन एकादशी (ग्यारस) पर मनासा तहसील अंतर्गत आने वाले ऊँचेड गांव में भव्यता के साथ दानवों और देवताओं के बिच काल्पनिक देवासुर संग्राम का आयोजन होता है। एक दिवसीय मेले के रूप में यह आज आयोजित हुआ। मेले में हजारों की संख्या में आस पास के गाँवो के लोग पहुँचे। जिसमे मुख्य मंदिर नागेश्वर जी मन्दिर व देवनारायण जी मन्दिर से होते हुए मामा देव जी महाराज, पाबूजी राठौर महाराज गाँव के बाहर सरोवर पर जाकर पाती (जावरा) को विसर्जित किया गया। जहां दानवों का पात्र निभाने वाले दो ग्रामीणो का नाम तय हुआ और फिर देवता और दानवों के बीच युद्ध हुआ परंपरा अनुसार युद्ध मे देवताओं की विजय हुई और उनके नाम का जयकारा लगाया गया।
भोपा जी द्वारा वर्ष 2023-2024 की भविष्यवाणी करी जिसमे बताया गया कि इस वर्ष किसानों के लिए वावण लगते आषाढ़ पंचमी से सप्तमी तक उसके बाद देशावार वावण ग्यारस तक होगी। सावन में 20 दिन का खड़ रहेगा, फसलों का भाव इस साल से बड़िया रहेगा, लहसुन के भाव उतरते चढ़ते रहेंगे, मावठा अगहन माह की अमावस्या के पास ठंडी बारिश होगी व दूसरा मावठा उतरता माघ महीने होगा इसी के साथ दाह का प्रकोप रहेगा आने वाला साल सभी के लिए सुखमय रहेगा। बीमारी का प्रकोप रहेगा बीमारी से बचने के लिए धर्मकार्य करते रहे व स्क्रांति पर गोसेवा करे जिससे बीमारी से बचा जा सकेगा।