नीमच। क्षत्रिय मराठा समाज का एलआईसी चौराहा नीमच स्थित मां तुलजा भवानी मंदिर पर 3 दिवसीय गरबा कार्यक्रम नवमी को संपन्न हुआ। नवमी के दिन मां तुलजा भवानी मंदिर पर महायज्ञ का आयोजन हुआ।
समाज के अध्यक्ष रूपेश जाधव ने बताया कि 9 दिन तक मां तुलजा भवानी मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ एवं साथ ही गरबा कार्यक्रम में समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
गरबा के कार्यक्रम के बाद श्रेष्ठ गरबा करने वाले सदस्यों को पुरुस्कार वितरण उषा मंगेश दलवी की तरफ से किया गया।