BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 26, 2023, 10:51 am
KHABAR : मां जगदंबे की विदाईरू शहर में निकला ऐतिहासिक दुर्गा प्रतिमाओं का चल समारोह,देर रात तक हुआ विसर्जन, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शहर में दुर्गा प्रतिमाओं का ऐतिहासिक विसर्जन चल समारोह प्रतिवर्षानुसार इस बार भी दोपहर बाद शुरू हुआ। स्थानीय सयाजीद्वार से वाहनों में प्रतिमाएं देर रात तक शहर के एमजी रोड पर प्रवेश करती रही।जहां खेड़ापति मंदिर से चल समारोह शहर के प्रमुख मार्गों पर निकला।चल समारोह में सबसे पहले माता चामुण्डा और तुलजा भवानी की प्रतिमाएं शामिल हुई।तुलजा भवानी की आरती के बाद चल समारोह शुरू हुआ। उसके बाद दुर्गा माता की अन्य प्रतिमाएं एक के बाद एक चल समारोह में शामिल हुई। चल समारोह के स्वागत के लिए विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह मंच बनाए गए हैं।चल समारोह सयाजीगेट से खेड़ापति मंदिर, तहसील चौराहा, अलंकार मार्केट, पीठा रोड, तीन बत्ती, जवाहर चौक, नयापुरा, जनता बैंक,सुभाष चौक से होता हुआ नॉवेल्टी चौराहा, एकता क्लब चौराहा, मीरा बावड़ी चौराहा होते हुए एबी रोड पर पहुंचा। उसके बाद कालूखेड़ी तालाब पहुंचकर मां की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। चल समारोह को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कई लोग शहर पहुंचे।चल समारोह के दौरान अखाड़े भी शामिल हुए। कलाकरों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। युवा ढोल तासे पर चल समारोह में झूमते हुए नजर आए। शहर में विभिन्न चौराहों पर पुलिस ने चाक-चौबंध व्यवस्था की। एमजी रोड पर जगह-जगह पुलिस बल को तैनात किया गया था।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE