BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : संघ परिवार की नर्सरी में पूर्व सीएम.. <<     KHABAR : भार्गव समाज ने आरती-पूजन कर मनाया परशुराम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : परशुराम जयंती पर निकला शहर में पालकी चल.. <<     BIG BREAKING : दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्राह्मण समाज ने हर्षाेल्लास के साथ.. <<     WEATHER UPDATE: नीमच जिले में अचानक बदला मौसम का मिजाज,.. <<     KHABAR : इंदौर में अक्षय तृतीया पर सर्व ब्राह्मण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में भीषण गर्मी के बीच अचानक बदला.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चौथे चरण का मतदान 13.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 11 मई की शाम 6 बजे से थम.. <<     BIG NEWS : नीमच पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज, हवाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 13 मई को होगा चौथे चरण.. <<     KHABAR : मतदाता पर्ची वितरण में लापरवाही का मामला,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2023, 11:32 am
NEWS : विजया दशमी के पावन पर्व पर सामूहिक शमीपूजन कार्यक्रम का आयोजन, मातृ शक्ति का रहा विशेष सहयोग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विजया दशमी के पावन पर्व पर ॐ तत्सत् न्यास के तत्वावधान में सामूहिक शमीपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित विकास उपाध्याय ने बताया कि दशहरे के दिन विजय मुहूर्त में शमी का पूजन करने से भगवती की कृपा प्राप्त होती है। जिससे जीवन में कष्टों का निवारण होकर सब प्रकार से उन्नति, सर्वत्र विजय यश एवं लाभ की प्राप्ति होती है। पौराणिक काल में अर्जुन सहित पांडवों ने महाभारत युद्ध से पूर्व शमी में अपराजिता देवी का पूजन करके अमोघ शस्त्र प्राप्त किए तथा युद्ध में विजयश्री प्राप्त की थी । 
शास्त्री अनिलकुमार जोशी के अनुसार दशहरा पर्व पर रावण रूपी रोग क्लेश तथा बुराइयो के नाश के साथ ही शमी पूजन एवं शस्त्र पूजन करने से चतुर्दिक समृद्धि मिलती है। जो भी इस दिन अपराजिता का अर्चन करता है उसे सब कामनाओं की पूर्ति भी होती है। 
पं कौशल शर्मा, पं रतन पारलिया, पं दीपक शर्मा, पं ओम डेकडीखेड़ा, पं पंकज बिजयपुर, पं कमलेश भारद्वाज, पं किशन शर्मा आदि विद्वानों ने देवी शक्ति के विशिष्ट फलदायी स्तोत्र का विधि विधान के साथ पाठ करके सबके लिए यश लाभ की कामना की। इस आयोजन में भरत सोनी, नारायण शर्मा, विनोद तोमर, प्रह्लाद हेड़ा, बालमुकुंद मेनारिया, भरत शर्मा, सुरेश पंचोली, शैलेश मेनारिया, इन्दु बुंदवाल, बालोटिया सहित मातृ शक्ति का विशेष सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE