BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 27, 2023, 12:53 pm
KHABAR : किशोर बागड़ी लखेरा को जयपुर में राष्ट्र स्तरीय सुंदरलाल बहुगुणा समपर्ण समाज गौरव अवार्ड 2023 से किया सम्मानित, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मानवता एवं परोपकार के लिए समर्पित समपर्ण संस्था जयपुर राजस्थान की ओर से दुर्गापुरा स्थित सियाम आडिटोरियम में 22 अक्टूबर रविवार को आयोजित समपर्ण समाज गौरव अवार्ड समारोह में देशभर से चयनित 57 विभुतियों को 15 श्रेणियों में  राष्ट्र स्तरीय समपर्ण समाज गौरव 2023 एवं 18 युवा प्रतिभाओं को समपर्ण युवा जागृति 2023 अवार्ड से समाज में उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। आयोजित समारोह में मध्य प्रदेश के नीमच जिले से समाज सेवा, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले पर्यावरण मित्र किशोर बागड़ी लखेरा को समपर्ण संस्था समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (साईबर सेल) जयपुर राजस्थान द्वारा राष्ट्र स्तरीय सुन्दरलाल बहुगुणा समपर्ण समाज गौरव 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे पुलिस महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने कहा कि महान व्यक्ति ही समाज में अच्छाई का एवं राष्ट्र निर्माण का विकास करते हैं,मानव का असली उद्देश्य मानवता ही है। मेहरड़ा ने कहा कि मानव हितार्थ किये गए कार्य ही समाज को गतिमान करते हैं, ओर प्रकृति का यह नियम भी बिल्कुल सही है कि जो हम देते हैं  वह लौटकर वापिस आता है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत समपर्ण प्रार्थना के साथ पधारों म्हारे देश राजस्थान शैली में की गई, जिसे संस्था की सुवज्ञा माल्या एवं बालिकाओ ने उच्चारित करवाया। इस अवसर पर समपर्ण संस्था की एक परिचयात्मक फिल्म (डाक्यूमेंट्री) प्रदर्शित की गई जिसमें संस्था द्वारा किए गए कार्यों  के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ दौलतराम माल्या ने सभी का स्वागत अभिनन्दन करते हुए संस्था की विचारधारा को विस्तृत रूप से बताया। 
आयोजित समारोह में 15 श्रेणियों में दिये गए अवार्ड में मुख्य रूप से मरणोपरांत उपरांत स्व डॉ उदय चन्द्र बारुपाल को प्रेरक विभुति समपर्ण समाज गौरव अवार्ड के साथ ही देश भर महाराष्ट्र, गुजरात, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश राजस्थान आदि राज्यों से आए विभुतियों में मध्य प्रदेश के नीमच जिले से पर्यावरण मे सुंदरलाल बहुगुणा समपर्ण समाज गौरव अवार्ड नीमच के किशोर बागड़ी को प्रदान किया गया। 
समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ संजय बियानी (निदेशक बियानी ग्रुप आफ कालेजियम), बनवारीलाल बैरवा (राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन), मधुसूदन दाधीच (तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विशेषज्ञ राजस्थान सरकार आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी आर्किटेक्ट डॉ दौलतराम माल्या संस्थापक अध्यक्ष समपर्ण समाज संस्था जयपुर द्वारा दी गई है।     

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE