BREAKING NEWS
KHABAR : लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से.. <<     NEWS : हाईकोर्ट जज मीणा ने निहारी संग्रहालय का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल ने सार्वजनिक हित.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : पिपलियामंडी के रामलाल ने सार्वजनिक हित.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2004 के तहत कलेक्‍टर दिनेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : आवक में कमी की वजह से उछला काबुली चने का.. <<     KHABAR : कलेक्‍टर दिनेश जैन ने लिया कमिशनिंग और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में मतदाता पर्ची वितरण का कार्य.. <<     KHABAR : मतदाताओं को जागरूक करने का अनोखा तरीका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सेक्‍टर ऑफिसर एवं सेक्‍टर पुलिस.. <<     KHABAR : संस्था बी आर फाउंडेशन का सकाेरा विथ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया मतदान दलों की.. <<     KHABAR : यादव के करीबी कैथवास का निष्कासन समाप्त,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2023, 9:29 am
HOROSCOPE TODAY : तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ

Share On:-

मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप विभिन्न कार्यों में आगे बढ़ेंगे और किसी मन की इच्छा के पूर्ति होगी। आपको महत्वपूर्ण विषयों में पूरा बल मिलेगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार में सहजता दिखाएं। किसी बात को लेकर जिद व अहंकार ना करें। आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं का आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका यदि कोई धन संबंधित मामला लंबे समय से अटक रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप  किसी प्रॉपर्टी में निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें।


वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। औद्योगिक योजना को गति मिलेगी। यदि आप किसी काम को लेकर दिखावे में आए, तो यह आपके लिए कोई नई समस्या खड़ी कर सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार देने का मन बनाया है, तो रुक जाएं। आपको कुछ जरूरी मामलों में सावधान रहना होगा। अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। न्यायिक गतिविधियों में आप सजग रहेंगे।


मिथुन दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए और ऊर्जावान रहने वाला है। आपके रिश्ते में ऊर्जा बनी रहेगी। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते निपटाने की कोशिश करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती हैं। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय  प्राप्त होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी इधर-उधर के कामों को छोड़कर पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस करना होगा।


कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाएं। करियर को लेकर यदि आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो उसमें आपको कुछ अच्छा  देखने को मिलेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी जरूरी जानकारी को आज किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा।  सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन होने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।


सिंह दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस की कुछ योजनाओं को समय रहते बनाना होगा और वरिष्ठ सदस्यों से आपकी भेंट होगी। लेनदेन के मामले में आप सहजता से आगे बढ़ेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें सावधानी बरतें । आस्था व विश्वास से आप आगे बढ़ेंगे। लेनदेन के मामलों में आपको सावधान रहना होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। किसी काम को अपने भाग्य के भरोसे ना छोड़े, तो नुकसान हो सकता है। आप अपने साथियों पर पूरी नजर बनाकर रखें।


कन्या दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप संतान को संस्कारो व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। परिवार में यदि किसी व्यक्ति को आपकी मदद की आवश्यकता हो, तो अवश्य करें। आपको  किसी सही दिशा की ओर मुड़ना होगा। आप अपने खान-पान पर संयम बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आप  किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आप कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें।


तुला दैनिक राशिफल
आज का दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। नेतृत्व क्षमता बेहतर रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी। दांपत्य जीवन में आप मिठास घोलने की पूरी कोशिश करेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। सामूहिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। जो लोग राजनीति में कार्यरत है, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। जानें से पहले माता पिता से सलाह जरूर लें। 


वृश्चिक दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी मेहनत व लग्न से किसी काम को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको किसी मामले में जोखिम लेने से बचना होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधान रहें, नहीं तो कोई समस्या खड़ी हो सकती है।


धनु दैनिक राशिफल 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।  आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके अंदर प्रेम व सहयोग रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य पर आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। निजी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ आप कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी काफी सारी समस्याओं से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी, तभी वह उन समस्याओं से बाहर निकाल सकेंगे।


मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। मित्रों के साथ आपका विश्वास और बढ़ेगा। आप अपने करीबियों की सुनेंगे। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा। किसी काम में आप उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में आपको जीत मिलेगी। यदि परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़े, तो इससे आपको समस्या हो सकती है। व्यापार की कुछ योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।


कुंभ दैनिक राशिफल 
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जन कल्याण के कार्यों पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाये, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपको बड़ों की बातों को सुनना व समझना होगा। आप किसी मुश्किल से मुश्किल समस्या से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।  जो लोग किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, उन्हें अपने सहयोगियों से मदद की आवश्यकता होगी।


मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आवागमन लगा रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। रक्तसंबंधी रिश्तों पर आप पूरी निगरानी बनाकर रखेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको अधिकारों से खरी खोटी भी सुनने को मिल सकती है। किसी नहीं संपत्ति की खरीदने का यदि आप मन बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE