BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 29, 2023, 3:13 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक से जा रहा था प्रभुलाल, तभी बीच रास्ते में हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के चीताखेड़ा मार्ग पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नीमच हवाई पट्टी के समीप चीताखेड़ा रोड की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारी। इसके बाद अनियंत्रित कार दूसरी साइड पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार प्रभूलाल पिता चोकलाल उम्र 31 वर्ष निवासी तलाया थाना धमोतर जिला प्रतापगढ़ की मौत हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना चीताखेड़ा मार्ग पर स्थित धानुका फैक्ट्री के सामने हुई। एक तेज रफ्तार कार क्रमांक एमपी 44 सीबी 3982 ने बाइक क्रमांक आरजे 35 एसपी 5185 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक अघोत सिंह पिता महेश सिंह निवासी महाराणा बंगला नीमच भी घायल हुआ। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सड़क हादसे की सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस के ईएमटी परमानंद पाटीदार व पायलट कमलेश रावत मौके पर पहुंचे और तत्काल दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार प्रभूलाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चालक अधोत सिंह का इलाज जारी है। वहीं मृतक के शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले में मर्ग कायम किया और जांच शुरू की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE