BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 30, 2023, 7:54 pm
NEWS : चंपापुरी तीर्थ नवपद ओलीजी का पारणा कार्यक्रम संपन्न, मानवसेवा के लिए अत्याधुनिक एंबुलेंस का लोकार्पण, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महावीर आध्यात्मिक जैन पारमार्थिक ट्रस्ट मंगलवाड़ द्वारा 20अक्टूबर  से 28अक्टूबर तक आयोजित नवपद ओलीजी का पारणा कार्यक्रम रविवार प्रातःचंपापुरी तीर्थ मंगलवाड में  संपन्न हुआ। पारणा कार्यक्रम से पूर्व 300बेड के प्रस्तावित श्री महावीर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रथम चरण में 20लाख रुपयों की लागत वाली अत्याधुनिक उपकरणों से लैस टाटा विंगर  एंबुलेंस का लोकार्पण अतिथियों द्वारा नवकार मंत्र के जाप के साथ मंत्रोचार और विधि विधान से अतिथियों द्वारा किया गया। 
मुख्य अतिथि भीनमाल 72जिनालय के  लाभार्थी आर के बिल्डर्स मुंबई  के समाजसेवी पवन रमेश शाह लुंकड़,विशिष्ट अतिथि श्री महावीर जैन मंडल चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ अर्बन कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष डा आई एम सेठिया, जैन कान्फ्रेंस प्रचार मंत्री सुधीर जैन, सी के मोटर्स उदयपुर सुनील वागरेचा,अखिल भारत वर्षीय साधुमार्गी महिला समिति की पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री प्रतिभा सहलोत थे और अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष शांतिलाल मांडावत ने की। पारणा  कार्यक्रम में नवपद ओलीजी का लाभ लेने वाले 150 श्रावक श्राविकाओं का बहुमान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पवन रमेश शाह लुंकड़ ने धर्म और संस्कारो के
प्रति अपना सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए नवपद ओलीजी करने वाले सभी श्रावक श्राविकाओं की बारंबार अनुमोदना की और धर्म और सेवा के क्षेत्र में मानव सेवा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। विशिष्ट अतिथि डा आई एम सेठिया ने ट्रस्ट के अध्यक्ष शांतिलाल मांडावत और उनकी टीम द्वारा धर्म और संस्कृति की प्रभावना बढ़ाने और मानव सेवा के लिए किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए 20लाख की लागत वाली अत्याधुनिक एंबुलेंस सेवा को मंगलवाड निवासियों के लिए अत्यावश्यक जरूरत बताया और कहा कि एंबुलेंस से कई व्यक्तियों का जीवन बच पाएगा और स्वास्थ्य सेवाओं में राहत मिल पाएगी।
ओलीजी करने वाले श्रावक श्राविकाओं की भावना को नमन करते हुए जैन कांफ्रेंस राजस्थान के प्रचार मंत्री सुधीर जैन ने कहा कि 150 श्रावक श्राविकाओं द्वारा
आयंबिल कर धर्म की प्रभावना स्वागत योग्य है। जैन धर्म में त्याग और तपस्या के माध्यम से अहिंसा का संदेश दिया जाता है। नौ दिनों की इस तपस्या का लाभ लेने वाले सभी श्रावक श्राविकाएं साधुवाद के पात्र हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में ट्रस्ट के अध्यक्ष शांतिलाल मांडावत और ट्रस्ट पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर मेवाड़ी परंपरा के अनुसार साफा पहना, शाल ओढ़ा कर अभिनंदन किया और स्वागत उद्बोधन में ट्रस्ट द्वारा कराए जा रहे सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि सुनील वागरेचा ने कहा कि आज के इस प्रतिस्पर्धी युग में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है।किशनलाल सांखला और उमेश मेहता ने कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों और व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा जैन ने किया।  
कार्यक्रम में ओलीजी करने वाले प्रत्येक  लाभार्थी को अतिथियों द्वारा प्रभावना भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों द्वारा कार्यक्रम संयोजक शांतिलाल मांडावत का मेवाड़ी साफा पहनाकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।  
कार्यक्रम में संपतलाल मांडावत, हरकलाल  जैन,अशोक सरुपरिया,जमनालाल कराड,किशनलाल मेहता,प्रकाश जैन ,चंद्रप्रकाश भाणावत सहित जैन समाज के श्रावक श्राविकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE