BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 31, 2023, 10:47 am
KHABAR : स्वर्णकार समाज़ मनासा ने मनाया अजमीढ़ जयंती उत्सव, नगर में निकला भव्य चल समारोह, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मंदिरो की नगरी मनासा में महाराज अजमीढ़ जयंती के उपलक्ष्य में सोनी समाज़ द्वारा नगर में चल समारोह निकाला गया, जिसमे महाराज अजमीढ़ जी पालकी में विराजमान थे। चल समारोह नारसिंघी माता मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए द्वारिकापुरी धर्मशाला पहुंचा। 
धर्मशाला में महिलाओ द्वारा गरबा रास किया गया एवं छोटे बच्चो के लिए चेयर रेस व चित्रकला प्रतियोगिता रखी गयी। जिसमे चेयर रेस मे प्रथम अपेक्षा सोनी, द्वितीय अथर्व सोनी व तृतीय मीतांश सोनी रहे। चित्रकला में प्रथम यशवी सोनी, द्वितीय हिमाक्षी सोनी व तृतीय आरोही सोनी रही, जिन्हे नवयुवक मंडल द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।
साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को स्व कैलाश चंद्र सोनी व स्व नंदकिशोर सोनी की स्मृति मे जांगलवा परिवार द्वारा सम्मानित किया गया एवं समाज़ के प्रतिभाशाली सदस्य साधना सोनी को शिक्षा के क्षेत्र मे तथा आशुतोष सोनी को एल्बम लॉन्च, शकुंतला सोनी को सामाजिक कार्य हेतु शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
स्वर्णकार समाज़ के इस कार्यक्रम मे समाज़ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम सोनी समाज़ के वरिष्ठजन बंशीलाल सोनी, राधेश्याम सोनी, रमेश सोनी, चंद्रशेखर सोनी, मनोहर सोनी, सावी सोनी मंचासीन रहे एवं नवयुवक मंडल के पदाधिकारी अभिषेक सोनी, अजय सोनी, प्रद्युमन सोनी, स्वर्णिम सोनी, योगेश सोनी, पंकज सोनी व कार्यकारिणी सदस्य सहित सभी समाज़ जन मौजूद रहे। 
कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र सोनी द्वारा किया गया एवं आभार अनिल सोनी द्वारा व्यक्त किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE