BREAKING NEWS
बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 12:12 pm
REPORT : कलेक्टर कार्यालय के सभागार में विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, पढ़े आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

झाबुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में मंगलवार 31 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई कलेक्टर कार्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एवं स्वीप रेखा राठौड़ द्वारा निर्वाचन संबंधी होने वाले आगामी प्रशिक्षण की कार्य योजना प्रस्तुत की गई तथा स्वीप गतिविधि के अंर्तगत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई जिसमें जिले की उचित मूल्य की दुकानों एवं घरेलू गैस वितरण केंद्रों पर मतदान जागरूकता संबंधी फ्लेक्स लगाने की योजना से अवगत करवाया।
आदर्श आचार संहिता एवं सी विजिल पर प्राप्त शिकायतो पर की गई कार्यवाही की जानकारी एमसीसी नोडल द्वारा दी गई। व्यय लेखा संबंधी जानकारी व्यय लेखा नोडल मुकेश सोनी द्वारा प्रस्तुत की गई तथा बताया कि आचार संहिता लागू होने के पश्चात संदेहास्पद लेनदेन की जानकारी नही आई है।
मतदान सामग्री व्यवस्था अंतर्गत मतदान सामग्री नोडल द्वारा अवगत कराया गया कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रकार के प्रारूप एवं लिफाफे प्राप्त हो चुके हैं। कलेक्टर हुड्डा द्वारा निर्देशित किया गया कि मतदान दलों को किसी भी प्रकार से चुनाव सामग्री कम मात्रा में प्राप्त नहीं हो यह सुनिश्चित करें। परिवहन व्यवस्था संबंधी नोडल द्वारा मतदान सामग्री वितरण के दिन पॉलिटेक्निक कॉलेज झाबुआ में पार्किंग व्यवस्था एवं मतदान दलों को ले जाने संबंधी रूट चार्ट की जानकारी प्रस्तुत की गई। पोस्टल बैलेट व्यवस्था अंतर्गत विधानसभा वार स्थापित किए गए डाक मतपत्र सुविधा केंद्र एवं उनके प्रभारी नियुक्त किए जाने संबंधी जानकारी पर चर्चा की गई।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रवासी मजदूरों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए उन्हे दूरभाष के माध्यम से अवगत किए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त समस्त नोडल अधिकारियों को मतदान दिवस को समीप दृष्टिगत रखते हुए समस्त कार्य तत्परता एवं समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE