BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में हर्षाेल्लास से मनाया.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे की शान, जवानों का शौर्य और बच्चों.. <<     VIDEO NEWS: तिरंगे से सजे वाहन, युवाओं का जोश और भारत.. <<     BIG REPORT : हाथों में तिरंगा, दिलों में देशभक्ति..,.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 1, 2023, 12:39 pm
NEWS : न्युवोको विस्टास द्वारा दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा, कंसोलिडेटेड सीमेंट बिक्री  इतनी बढ़ोतरी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड, भारत में अग्रणी निर्माण सामग्री कंपनी ने 30 सितंबर, को समाप्त तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की। 23.82 एमएमटीपीए की संयुक्त स्थापित क्षमता के साथ, न्युवोको विस्टास कार्पाेरेशन लिमिटेड भारत में पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह और पूर्वी भारत में प्रमुख सीमेंट निर्माता कंपनियों में से एक है।
कंपनी के लिए कंसोलिडेटेड सीमेंट बिक्री की मात्रा वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में 1.2 प्रतिशत सालाना बढ़कर 4.5 एमएमटी हो गई। इसी अवधि के दौरान परिचालन से कंसोलिडेटेड राजस्व में वर्ष-दर-वर्ष 7 प्रतिशतः का सुधार हुआ और ये रु 2,573 करोड़ तक पहुंच गया। वहीं तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड एबिटिडा भी 73 प्रतिशत सालाना बेहतरी के साथ 336 करोड़ रुपये तक हो गया।
कंपनी ने रिस्दा और निंबोल प्लांट्स में अपनी बाधाओं को दूर करने की परियोजनाएं पूरी कर ली हैं, जिससे क्लिंकर उत्पादन क्षमता 2,000 टीपीडी बढ़ गई है। इससे ग्रोथ की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं और इससे कंपनी को अपने बाजारों में बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
कंपनी अपने सस्टेनेबिलिटी एजेंडे-प्रोटेक्ट अवर प्लेनेट के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी प्रति टन सीमेंट सामग्री पर 462 किलोग्राम कार्बन-डाइऑक्साइड के साथ सबसे कम कार्बन उत्सर्जन करती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में 14.3 प्रतिशत की वैकल्पिक ईंधन दर (एएफआर) हासिल की, जो इंडस्ट्री में सर्वश्रेष्ठ में से एक है, जो साल-दर-साल 5.2 प्रतिशत का महत्वपूर्ण सुधार है।
कंपनी के दूसरी तिमाही में अपने ओवऑल प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जयकुमार कृष्णस्वामी, प्रबंध निदेशक, न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि वॉल्यूम से अधिक मूल्य की हमारी रणनीति ने कंपनी के प्रदर्शन में सकारात्मक योगदान दिया है। हमारी व्यापार हिस्सेदारी वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में 72 प्रतिशत से बढ़कर 74 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा, परिणाम पारंपरिक और स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों के बीच अनुकूलित बिजली और एनर्जी मिक्स के माध्यम से प्रभावी लागत पर्यावरण के प्रबंधन के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी प्रदर्शित करते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE